← DevReels

Privacy Policy

आखिरी बदलाव: 3 सितंबर 2026

DevReels ऐप devpunya चलाता है। यह पेज साफ़-साफ़ बताता है कि हम आपकी कौन-सी जानकारी लेते हैं, क्यों लेते हैं, और उसका क्या करते हैं। जो नहीं लेते, वह भी लिखा है।

छोटी बात: हम आपका डेटा किसी को बेचते नहीं। जो जानकारी लेते हैं वह ऐप चलाने के लिए है — पोस्ट पर आपका नाम छापने, पेमेंट पूरा करने, और आपको त्योहार की याद दिलाने के लिए।

1. हम क्या जानकारी लेते हैं

क) आप खुद जो देते हैं

क्याक्योंज़रूरी?
मोबाइल नंबरलॉगिन और आपका अकाउंट पहचानने के लिएहाँ
नाम, फ़ोटोआपकी पोस्ट पर छापने के लिएनहीं
जन्म तारीख, जन्म समय, जन्म स्थानजन्मदिन की शुभकामना और आपके हिसाब से पोस्ट दिखाने के लिएनहीं
शहर / गाँवत्योहार और स्थानीय पोस्ट दिखाने के लिएनहीं
पसंद और इष्ट देवफ़ीड आपके हिसाब से सजाने के लिएनहीं
बिज़नेस की जानकारी — नाम, लोगो, फ़ोन, पताआपकी पोस्ट पर छापने के लिएनहीं

ऊपर जो “नहीं” लिखा है, वह सच में वैकल्पिक है — बिना भरे भी ऐप पूरा चलता है। ऑनबोर्डिंग के हर सवाल पर “छोड़ें” का बटन है।

ख) ऐप अपने आप जो दर्ज करता है

ग) जो हम कभी नहीं लेते

2. फ़ोटो का क्या होता है

आप जो फ़ोटो चुनते हैं वह आपके फ़ोन में रहती है, और उसकी एक कॉपी हमारे सर्वर पर जाती है ताकि दूसरे फ़ोन पर लॉगिन करने पर आपकी प्रोफ़ाइल वापस मिल जाए। हम आपकी फ़ोटो किसी और को नहीं दिखाते और न किसी विज्ञापन में इस्तेमाल करते हैं।

3. हम किन कंपनियों की मदद लेते हैं

कंपनीकिसलिएउनके पास क्या जाता है
Amazon Web Services (AWS)सर्वर और फ़ोटो/वीडियो रखने के लिएऊपर लिखी सारी जानकारी, मुंबई के डेटा सेंटर में
Google Firebaseनोटिफ़िकेशन भेजने के लिएआपके फ़ोन का नोटिफ़िकेशन टोकन
Razorpayपेमेंट लेने के लिएपेमेंट की रकम और आपका नंबर। कार्ड/UPI की जानकारी सीधे उनके पास जाती है, हमारे पास नहीं आती

इनके अलावा हम आपका डेटा किसी को न बेचते हैं, न किराए पर देते हैं

4. डेटा कहाँ रखा जाता है

सारा डेटा भारत में रहता है — AWS के मुंबई (ap-south-1) डेटा सेंटर में। कनेक्शन HTTPS से होता है, यानी बीच में कोई पढ़ नहीं सकता।

5. कितने दिन रखते हैं

6. आपके अधिकार

आप कभी भी कह सकते हैं कि —

इसके लिए support@devreels.in पर लिखिए। हम 30 दिन के अंदर पूरा करते हैं। अकाउंट मिटाने पर पेमेंट का रिकॉर्ड रह जाता है — वह कानून की वजह से रखना पड़ता है।

ऐप में लॉगआउट करने पर उस फ़ोन से आपकी प्रोफ़ाइल, फ़ोटो, पसंद और डाउनलोड — सब हट जाते हैं।

7. बच्चों के लिए

यह ऐप 13 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए नहीं है। अगर हमें पता चलता है कि किसी बच्चे का डेटा आ गया है, तो हम उसे मिटा देते हैं।

8. यह पेज बदलने पर

कुछ बड़ा बदलेगा तो ऐप में बताएँगे। ऊपर लिखी तारीख से पता चलता है कि आखिरी बार कब बदला।

9. संपर्क

कोई सवाल हो तो support@devreels.in — हम जवाब देते हैं।